शेयर बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स 450 अंक लुढ़का

मुंबई, 30 अक्टूबर (वार्ता) पिछले कारोबारी दिवस पर बुधवार को नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में सुबह के कारोबार में बिकवाली हावी रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा टूट गया।

सेंसेक्स 246.23 अंक टूटकर 84,750.90 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 469.74 अंक (0.55 प्रतिशत) नीचे 84,527.39 अंक पर था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 69.50 अंक लुढ़ककर 25,984.40 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 146.10 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 25,907.80 अंक पर था।

बाजार में चौतरफा बिकवाली रही। स्वास्थ्य, फार्मा, धातु और आईटी समूहों के सूचकांकों में ज्यादा गिरावट रही।

सेंसेक्स में भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों पर सबसे अधिक गिरावट रही।

 

Next Post

मनीष मल्होत्रा की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क़’ का नया गाना ‘शहर तेरे’ रिलीज

Thu Oct 30 , 2025
मुंबई, (वार्ता) फैशन की दुनिया में नाम कमा चुके निर्माता मनीष मल्होत्रा की आने वाली फिल्म ‘गुस्ताख इश्क़’ का नया गाना ‘शहर तेरे’ रिलीज हो गया है। ‘शहर तेरे’ मनीष मल्होत्रा की पहली फिल्म गुस्ताख इश्क़ -कुछ पहले जैसा का तीसरा गाना है। इससे पहले ‘उल जलूल इश्क़’ और ‘आप […]

You May Like