जबलपुर: भेड़ाघाट थानांतर्गत ग्राम सिहौदा निवासी पंकज चढार के कच्चे खपरैल मकान में शाम साढ़े पांच बजे मिट्टी के चूल्हे के पास एक साढ़े सात फीट लंबा धामन सांप बैठा देखकर वहां अफरातफरी मच गई सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जैसे ही घर के आंगन में लाए अचानक पड़ोसी महिला अजीब सी हरकत करने लगी और गजेन्द्र दुबे से चीखते हुए बोली कि छोड़ दो इसे ये हमारे आस-पास ही रहेगा।
दुबे ने समझाया कि ये प्रकृति का उपहार है स्वच्छंद विचरण हेतु जंगल में जन-मानस से दूर रहेगा। लेकिन महिला की स्थिति देखकर वे समझ गए कि यहां से भागना ही उचित है और श्री दुबे किसी तरह सांप को लेकर वहां से भाग निकले इस वहां तमाशबीनों का जमावड़ा लगा रहा।
