भोपाल:असि, मसि, कृषि, शिल्प, वाणिज्य और कला का ज्ञान प्रशस्त करने वाले, जैन धर्म प्रणेता, आदि ब्रह्मा, प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभदेव भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक तथा श्री भरत चक्रवर्ती भगवान का जन्मोत्सव का भव्य आयोजन महावीर दिगंबर जैन मंदिर स्टेशन बजरिया समाज द्वारा मनाया गया रविवार को प्रातःश्री जी का मंगलमय अभिषेक, शांति धारा पूजन ,आदिनाथ विधान किया गया दोपहर में मंदिर जी के सामने आम जन के लिए खीर प्रसादी के रूप में बांटी गई।
अध्यक्ष राजीव पंचरत्न नरेंद्र जैन द्वारा बताया गया अशोक जैन सुदेश गुड़ा राजेंद्र जैन पीयूष भाजी मनोज जैन उदय चंद जी राकेश नायक जीतू जैन राकेश जैन प्रदीप जैसी नगर बबिता जैन मीना जैन रितु जैन रुचि जैन आदि द्वारा सभी कार्यों में सहयोग दिया गया। संध्या में 108 दीपकों से आरती एवं भक्तांबर जी का अखंड पाठ किया गया।
