घाटों पर छठ की भव्य छटा, हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को दिया अर्घ्य

भोपाल। छठ पूजा के दूसरे दिन शीतलदास की बगिया स्थित घाट पर भव्य दृश्य देखने को मिला। दोपहर से ही हजारों श्रद्धालु घाट पर जुटे और सूर्यास्त के समय छठी मईया की पूजा-अर्चना कर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। पुरुषों ने सूप व पूजन सामग्री सर पर रखकर घाट तक पहुंचकर पूजा में भाग लिया, वहीं महिलाओं ने परिवार के कल्याण हेतु दीप जलाए। घाट पर 2,100 दीपों का दीपदान हुआ और भोजपुरी एकता मंच द्वारा भक्ति संगीत कार्यक्रम ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। नगर निगम ने 50 से अधिक घाटों पर सुरक्षा, प्रकाश, सफाई और पेयजल की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। व्रती महिलाओं ने दिन में ‘खरना’ अनुष्ठान कर निर्जला उपवास के बाद संध्या अर्घ्य दिया। पारंपरिक गीतों, दीपों की कतारों और आस्था से भरे वातावरण ने पूरा शहर छठमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।

Next Post

ISIS मॉड्यूल: भोपाल का अदनान दिल्ली और अयोध्या में धमाके की तैयारी में था

Mon Oct 27 , 2025
भोपाल। आईएसआईएस आतंकी संगठन से जुड़े संदिग्ध बड़े हमले की फिराक में थे. दिल्ली में ब्लास्ट करने के साथ ही यूपी का अयोध्या राम मंदिर भी निशाने पर था. भोपाल के करोंद निवासी अदनान और उसके साथी की खतनाक सोच इतनी बड़ी थी कि उनके आस-पास के लोग भी उन्हें […]

You May Like