
भोपाल। राइड फॉर प्राइड साइकिल, घर-घर तिरंगा, मेरी शान तिरंगा अभियान के आगाज पर रविवार को स्पोर्ट प्रमोटर कल्चरल ग्रुप द्वारा भव्य आयोजन हुआ.जिला पुरातत्व टूरिज्म सांस्कृतिक परिषद भोपाल के तहत खेल एवं युवक कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड, जिला प्रशासन भोपाल, ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी, भोजपुर क्लब और विभिन्न साइकिल ग्रुप के सहयोग से यह रैली निकाली गई. लगभग 500 से अधिक साइकिल राइडर देशभक्ति गीतों पर डांस व जुंबा करते हुए शामिल हुए.
रैली भोजपुर क्लब से प्रारंभ होकर बोर्ड क्लब पर समाप्त हुई. शुरुआत से पहले भोपाल के सभी सम्मानित साइकिल राइडर ग्रुप का सम्मान किया गया. कार्यक्रम में इंदिरा मानव संग्रहालय के संचालक अमिताभ पांडेय, ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के सिद्धार्थ चतुर्वेदी, पोस्टल डिपार्टमेंट के डायरेक्टर पवन कुमार डालमिया, भोजपुर क्लब के अध्यक्ष संजय गुप्ता, परिषद सचिव संदीप श्रीवास्तव, स्पोर्ट्स प्रमोटर ग्रुप के सचिव सूरज बागजई, पर्यटन बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर के.के. सिंह, प्रभारी मुकेश शर्मा, एंकर विकाश यादव और भोपाल साइकिल ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे.
