
नीमच। कृषि उपज मंडी नीमच ने वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक मंडी टैक्स वसूली कर मध्य प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मंडी सचिव, निरीक्षकों और समर्पित कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने राजस्व बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त संघर्ष मोर्चा, मंडी बोर्ड भोपाल के मार्गदर्शन में उज्जैन संभाग इकाई द्वारा नीमच मंडी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
मंडी टैक्स वसूली में नीमच मंडी ने प्रदेश स्तर पर द्वितीय और संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नीमच मंडी के कर्मचारियों, हम्मालों, तुलावटी, व्यापारियों और किसान प्रतिनिधियों को शील्ड व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। फोटो में अधिकारी ट्रॉफी देते हुए दिख रहे हैं।
इस दौरान संभागीय सलाहकार अतुल पडिय़ां ने कहा कि सभी वर्गों के तालमेल से ही यह सफलता मिली है। व्यापारी संघ अध्यक्ष राकेश भारद्वाज और एसडीएम संजीव साहू ने भी बेहतर समन्वय की सराहना की। संयुक्त मोर्चा मंडी कर्मचारी संघ के संभाग अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कर्मचारियों की लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग रखी।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त मंडी सचिव वीरेंद्र आर्य, पी.के. ओझा, जावद मंडी सचिव श्याम माली, मंडी सचिव उमेश बसेडिय़ा, जिला अध्यक्ष हिलालाल मालवीय, लोकेन्द्र सिंह भाटी सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन सहायक सचिव समीरदास ने किया।
