17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया अज्ञात युवक

ग्वालियर:जनकगंज थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार फड़नीश की गोठ, चावड़ी बाजार निवासी 40 वर्षीय मायावती वाल्मीक ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी कल्पना वाल्मीक 6 अगस्त की रात 11 बजे से 7 अगस्त की सुबह 5 बजे के बीच घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

जनकगंज थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 218/26 में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण की विवेचना सहायक उपनिरीक्षक विनोद सिंह चौहान कर रहे हैं।

Next Post

स्कूल बसों पर संयुक्त कार्यवाही 26 बसों की जांच, 30 हजार रूपये का जुर्माना

Sun Aug 9 , 2026
सतना :कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस सतना द्वारा स्कूल बसों के विरुद्ध संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 26 स्कूल बसों की सघन जांच की गई, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। आरटीओ […]

You May Like