भोपाल:राजधानी के वार्ड क्रमांक 42 के नारियल खेड़ा क्षेत्र में इन दिनों साफ-सफाई की गंभीर समस्या है। क्षेत्र की सड़कें कचरे के ढेर से पटी पड़ी हैं, जिससे स्थानीय निवासियों का जीवन दूभर हो गया है। जगह-जगह फैले कूड़े-करकट और दुर्गंध के कारण लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। दुकानों के सामने और खाली प्लॉटों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। नियमित रूप से कचरा उठाने वाले कर्मचारी या तो आते ही नहीं हैं, या फिर अनियमित रूप से आते हैं, जिसके कारण घरों से निकलने वाला कचरा सड़कों पर ही जमा होता रहता है।सुबह उठते ही नाक में बदबू आती है। बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर लगता है, कहीं रास्ते में गंदगी से कोई बीमारी न पकड़ लें.हम लोगों का तो जीना मुश्किल हो गया है.निगम में शिकायत भी दर्ज करवा चुके है पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही.
ज़ुल्फि़कार, रहवासी नारियल खेड़ा
शिकायत करने पर कुछ दिन के लिए सफाई कर्मचारी आते हैं, लेकिन फिर वही हाल हो जाता है। लगता है जैसे हमारी कोई सुनने वाला ही नहीं है। पार्षद अज़ीज़ुद्दीन को भी कई बार इस विषय शिकायत की उनका भी कहना है कि आवेदन दे दिया है निगम में कोई सुने वाला नहीं है
गंगा बाई, रहवासी वार्ड 42
