15 जून तक पूरा हो ऐशबाग आरओबी का काम

भोपाल: राजधानी के ऐशबाग क्षेत्र में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने नरेला विधानसभा के अंतर्गत ऐशबाग के रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। जिसमे निर्माण में हो रही देरी को लेकर उन्होंने नाराजग़ी व्यक्त की है,मंत्री सारंग ने 15 जून तक आरओबी का काम पूरा करने को कहा। सारंग ने बताया कि ऐशबाग आरओबी का लगभग 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो अब अपने अंतिम चरण में है।

निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए 15 जून तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।ऐशबाग स्टेडियम के सामने आरओबी के निर्माण से महामाई बाग, पुष्पा नगर सहित स्टेशन क्षेत्र से जो लोग नए भोपाल की ओर जाते थे, उनके लिए यह बहुत बड़ी सौगात होगी। सारंग ने निरीक्षण के दौरान ऐशबाग स्टेडियम के समीप पार्किंग बनाने के लिए भी निर्देश दिए।

Next Post

राहुल ने तेलंगाना, हिमाचल के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Mon Apr 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब सामाजिक भेदभाव को मिटाने को लेकर पार्टी के नेतृत्व वाली हिमाचल तथा तेलंगाना सरकार को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि जातीय भेदभाव समाप्त किए बिना तरक्की सम्भव नहीं है इसलिए विमुला एक्ट लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा […]

You May Like

मनोरंजन