भोपाल, 07 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज आगामी विधानसभा सत्र को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
डॉ यादव ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर बताया, ”आज भोपाल निवास स्थित समत्व भवन में विधानसभा के आगामी सत्र की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में आगामी बजट सत्र एवं जनकल्याणकारी विषयों के क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा हुई।”
विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरु होना है।
