सिंगरौली: जियावन थाना क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जप्त किए। एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान यूपी 64 बीटी 4389 नंबर का हाईवा और तीन ट्रैक्टर रेत से भरे मिले, जिनके चालकों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने चालक शिवनरायण बैस, गोलू यादव, रमेश कुमार, सोनू दुबे और आशीष तिवारी के खिलाफ बीएनएस व खनिज अधिनियम की धाराओं में अपराध दर्ज कर वाहन जप्त किए। कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
