मुलताई नपा परिषद में BJP का बहुमत फिर भी उसका प्रस्ताव गिरा 

मुलताई। नगरपालिका परिषद मुलताई में भाजपा पार्षदो का बहुमत एवं अध्यक्ष होने के बाद भी परिषद की बैठक में रखा हरदौली बांध में मछली पालन का ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव गिर गया।मंगलवार को आयोजित नगरपालिका परिषद की बैठक में हरदौली बांध में मछली पालन ठेका निरस्त करने को लेकर रखा गया प्रस्ताव हाथ खड़े कर कराई गई वोटिंग के बाद गिर गया। ठेका निरस्त करने के पक्ष में नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा गढेकर के सहित 7 पार्षदो ने सहमति जताई। जिसमे पार्षद डॉ जीए बारस्कर, महेंद्र जैन,पंजाबराव चिकाने,रितेश विश्वकर्मा, शिल्पा शर्मा, कुसुम पवार,शामिल है।जबकि विपक्ष में 8 पार्षदो ने हाथ खड़े किए। विपक्ष में कांग्रेस के6 पार्षद जिसमे उपाध्यक्ष शिव कुमार माहोरे,नीतू परमार, वंदना साहू,निर्मला उबनारे, अंजली शिवहरे,साजेदा बेगम सहित 2 भाजपा पार्षद सुरेश पौनीकर एवं अजय यादव ने सहमति जताई । इस प्रस्ताव पर भाजपा पार्षद रितेश विश्वकर्मा एवं सुरेश पौनीकर के बीच जमकर बहस हुई अंत में बहुमत के आधार पर प्रस्ताव गिर गया।मंगलवार को परिषद की बैठक में 45 प्रस्ताव रखे गए थे। जिसमें एक देश एक चुनाव वाले प्रस्ताव पर भी उपाध्यक्ष सहित कांग्रेस पार्षदो ने उक्त विषय केंद्र सरकार से संबंधित होने के कारण विरोध जताया लेकिन प्रस्ताव पास हो गया। इसके अतिरिक्त ताप्ती तट स्थित 17 दूकानो के संबंध में प्रस्ताव पर चर्च गई। दुकान संचालको को बैठक में बुलाकर उनका पक्ष सुना गया। जिस पर दुकान संचालको ने हाइकोर्ट के निर्देशानुसार अच्छे स्थान पर दुकान बनाकर पुनर्वास करने पर सहमति जताई।वहीं अध्यक्ष सहित परिषद ने इस संबंध में कलेक्टर से दुकान निर्माण के भूमि हस्तांतरण के संबंध में चर्चा करने की बात कही। इसके अतिरिक्त नगर में क्षतिग्रस्त पुरानी पाइप लाइन बदले जाने, नाली निर्माण किए जाने सीसी रोड निर्माण सहित सभी प्रस्ताव पारित किए गए।

Next Post

मार्शल आर्ट के दिग्गज और तीरंदाजी के प्रमुख कोच शिहान हुसैनी का निधन

Tue Mar 25 , 2025
चेन्नई, 25 मार्च (वार्ता) जाने-माने मार्शल आर्ट के दिग्गज और तीरंदाजी के प्रमुख कोच शिहान हुसैनी का मंगलवार को निधन हो गया। वह रक्त कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। तमिलनाडु सरकार ने 16 मार्च को खेल विकास प्राधिकरण के कोष से उनके इलाज के लिए […]

You May Like