भोपाल। ग्वारीघाट पर आयोजित माँ नर्मदा की भव्य महाआरती में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने माँ नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
महाआरती के अवसर पर ग्वारीघाट का पूरा क्षेत्र दीपों और मंत्रोच्चार से भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा को मध्यप्रदेश की जीवनरेखा बताते हुए कहा कि नर्मदा नदी केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि प्रदेश के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन की आधारशिला है।
