बीएलओ ने बीजेपी के प्रभाव में गलती की तो एफआईआर कराएंगे : जीतू

ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एसआईआर में जुटे बीएलओ को निष्पक्ष रहने की नसीहत देते हुए चेतावनी दी है कि बीजेपी के प्रभाव में गलती की तो एफआईआर कराएंगे, जेल भेजेंगे।एसआईआर में कथित तौर पर मुस्लिम वोट काटे जाने को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने सारे मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है अपने वोट की रक्षा करें, अभी तक 11 लाख आपत्तियों की शिकायत मिली है, जो उस लोकतंत्र पर प्रहार है जो राहुल गांधी बार-बार उठा रहे हैं। चुनाव आयोग जिला निर्वाचन से आग्रह है कि अगर बीजेपी के प्रभाव में आकर अगर आपने गलती की तो एफआईआर कराएंगे जेल भेजेंगे। कोई भी अन्याय करेगा तो उसको छोड़ नहीं जाएगा और जिले में अगर अनियमितता पाई गई तो कलेक्टर के खिलाफ एफआईआर करवाएंगे।

आज यहां पत्रकारों से मुलाकात में महू में दूषित पानी निकलने के मुद्दे पर पटवारी बोले कि मध्य प्रदेश में 25 साल से सरकार है, अभी तक नहीं सुना के पानी में जहर होता है लेकिन राज्य में 25 लोगों की हत्या पानी में जहर से हो गई। एनजीटी के निर्देश है कि 70 फीसदी पानी पीने योग्य नहीं है। 25 साल में पीने योग्य पानी नहीं दे पाए। कांग्रेस पार्टी हर जिले और वार्ड में आंदोलन चलाएगी जिससे लोगों को पानी मिल सके।फूल सिंह बरैया के बयान को लेकर पटवारी ने कहा कि उन्होंने अपना स्पष्टीकरण दे दिया है।

पीएम मोदी को लिखे पत्र को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और चीफ सेक्रेटरी दोनों ने यह स्वीकार किया है कि जिले में हर कलेक्टर चोर है हर कलेक्टर पैसा लेता है हम बार-बार यह कह रहे हैं। 50 फीसदी भ्रष्टाचार होता है, लेकिन इस सरकार ने ये गैप भी तोड़ दिया है इसको सील लगाने का काम चीफ सेक्रेटरी ने किया है। यह पूरी जानकारी पीएमओ में भी है। तहसीलदार हो पटवारी हो अलग-अलग गांव में कर्मचारी हर जगह करप्शन है। ग्वालियर की भी बात करें तो पूरी संभाग की बात करें तो कोई ऐसा कार्यालय है क्या जहां रिश्वत नहीं ली जाती है। मैं पत्रकारों को भी चुनौती देता हूं वह मुझे बताएं।

Next Post

प्राकृतिक गैस का उत्पादन दिसंबर में 4.2 प्रतिशत घटा

Fri Jan 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 जनवरी (वार्ता) देश में प्राकृतिक गैस का सकल उत्पादन दिसंबर 2025 में 4.2 प्रतिशत घटकर 293.7 करोड़ मानक घन मीटर रह गया। दिसंबर 2024 में प्राकृतिक गैस का घरेलू उत्पादन 306.6 करोड़ मानक घन मीटर (एससीएम) रहा था। पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ के शुक्रवार को जारी […]

You May Like