ग्रामीण क्षेत्र की सात अवैध कॉलोनियों पर चला निगम का बुल्डोजर

ग्वालियर:नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियां पर कार्यवाही की गई। गिरवाई क्षेत्र में कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर आज कार्यवाही करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया।

भवन अधिकारी राजू गोयल ने बताया कि सिटी प्लानर एपीएस जादौन के निर्देशन में नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कंपनियों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैै। जिसके तहत आज ग्राम गिरवाई स्थित देवेन्द्र सिंह कुशवाह, मुन्नी बाई, विजय सिंह कुशवाह, नरेश भाटिया, गंभीर सिंह, धनीराम, अनिल मनोज द्वारा अवैध कॉलोनी का निर्माण किया गया था जिसे कलेक्टर ग्वालियर द्वारा अवैध घोषित किया गया था। इन कॉलोनियों में आज किए गए विकास कार्य सीवर, सड़क, बिजली के खम्बे को तोडकर नष्ट कर दिया गया।

Next Post

महुआ छात्रावास में मीनू के अनुसार नहीं मिलता भोजन, बच्चों ने की शिकायत

Fri Oct 17 , 2025
सिंगरौली:देवसर विकासखंड के महुआ गांव स्थित शासकीय जनजातीय जूनियर आवासीय छात्रावास में बच्चों को मीनू के अनुसार नाश्ता और भोजन नहीं मिलने की शिकायत सामने आई है। छात्रावास में 50 सीटें स्वीकृत हैं, जिनमें लगभग 35 से 40 बच्चे रहते हैं। बच्चों ने बताया कि सुबह केवल चाय और बिस्कुट, […]

You May Like