महुआ छात्रावास में मीनू के अनुसार नहीं मिलता भोजन, बच्चों ने की शिकायत

सिंगरौली:देवसर विकासखंड के महुआ गांव स्थित शासकीय जनजातीय जूनियर आवासीय छात्रावास में बच्चों को मीनू के अनुसार नाश्ता और भोजन नहीं मिलने की शिकायत सामने आई है। छात्रावास में 50 सीटें स्वीकृत हैं, जिनमें लगभग 35 से 40 बच्चे रहते हैं। बच्चों ने बताया कि सुबह केवल चाय और बिस्कुट, जबकि शाम को पोहा दिया जाता है। भोजन में रोजाना सिर्फ चावल, दाल, रोटी और एक ही प्रकार की सब्जी परोसी जाती है।

मीनू के अनुसार नाश्ते में प्रतिदिन बदलाव और शाम को मुरमुरा या भूना चना जैसे विकल्प होने चाहिए, पर ये केवल कागजों तक सीमित हैं। बच्चों का कहना है कि महीने में एक बार मिलने वाला विशेष भोजन भी नहीं मिलता। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि अधीक्षक और संबंधित अधिकारी केवल औपचारिक जांच कर चले जाते हैं। उन्होंने कलेक्टर से व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

Next Post

अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के चुनाव 16 नवम्बर को

Fri Oct 17 , 2025
ग्वालियर:अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा का निर्वाचन राष्ट्रीय स्तर पर होता है। पूरे भारतवर्ष में वर्तमान वर्ष 2025 में 16 नवम्बर को 78 मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन हेतु मतदान कराया जा रहा है जिसमें कई महासभा सदस्य मतदान करेंगे। मतदान केन्द्र म.प्र. उ.प्र. छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात तथा दिल्ली आदि प्रदेशों […]

You May Like

Play sound