
सिंगरौली । नगर परिषद बरगवां में आयोजित जन विश्वास शिविर में शामिल होने आए रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कमिश्नर ने छात्रावास में सौर ऊर्जा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अक्षय ऊर्जा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर सोलर पैनल लगवाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ताकि छात्राओं की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके साथ ही पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जल निगम के साथ समन्वय स्थापित कर पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। छात्राओं की कम उपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी कलेक्टर संघप्रिय, एसडीएम सुशील श्रीकृष्ण श्रीराम, जपं सीईओ सौम्या मिश्रा तथा उप संचालक रेखा पंचाल मौजूद रही।
