अफजलपुर पुलिस ने खेतों से मोटर-केबल चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। थाना अफजलपुर पुलिस ने किसानों के खेतों के कुओं से विद्युत मोटर और केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक 3 हॉर्स पावर की विद्युत मोटर, 70 फीट केबल तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 11,500 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 22-23 जून की दरमियानी रात अफजलपुर निवासी किसान रुघनाथ सिंह के खेत से मोटर और केबल चोरी होने की रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दलौदा निवासी अभिषेक (22) और जहीर (22) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी का सामान जहीर से तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल अभिषेक से जब्त की।

मामले में एक अन्य आरोपी सुमित निवासी दलौदा फरार है, जिसकी तलाश जारी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के नेतृत्व में की गई।

Next Post

पेंशन के लिए भटक रहे हजारों बेसहारा

Fri Jun 26 , 2026
बड़वानी।एक ओर सरकार योजनाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के दावे कर रही है। दूसरी तरफ सिस्टम के एक तकनीकी बदलाव ने जिले के 72 हजार 57 बेसहारा लोगों के मुंह का निवाला छीन लिया है। जिन बुजुर्गों, विधवाओं और निशक्तों का पूरा जीवन सिर्फ 600 रुपए महीने की पेंशन […]

You May Like