लव जिहाद: फरार पार्षद कादरी को कोर्ट से अंतिम चेतावनी अब सामने नहीं आया तो होगी संपत्ति कुर्क

इंदौर. लव जिहाद फंडिंग केस में फरार चल रहे पार्षद अनवर कादरी को जिला अदालत ने खुद को पेश करने के लिए एक माह की अंतिम मोहलत दी है. कोर्ट ने साफ किया है कि यदि वह तय समयसीमा में सामने नहीं आता, तो उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी.

क्राइम ब्रांच के एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि अनवर कादरी की गिरफ्तारी में सहयोग के लिए उस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया है. साथ ही उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया है. फिलहाल कोर्ट ने अनवर कादरी को फरार माना है, भगोड़ा घोषित नहीं किया है. इस संबंध में कादरी की ओर से पक्ष रख रहे अधिवक्ता कृष्ण कुमार कुन्हारे का कहना है कि कादरी के पास पासपोर्ट नहीं है, ऐसे में उसके विदेश भागने की संभावना कम है. उन्होंने कहा कि वह चाहे देश में हो या देश के बाहर, गिरफ्तारी के लिए कानूनन सभी विकल्प खुले हैं, लेकिन फिलहाल उसे अंतरराष्ट्रीय भगोड़ा घोषित करने जैसी स्थिति नहीं बनी है. कुल मिलाकर, अब पार्षद अनवर कादरी के पास कोर्ट में हाजिर होने के लिए एक माह का समय है. इसके बाद कार्रवाई और कड़ी हो सकती है. वहीं रविवार को अनवर कादरी की बेटी आयशा की रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे कोर्ट में पेश किया था, जहां सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आयशा की रिमांड छह दिन और बढ़ा दी थी.

Next Post

गोविंदगढ़ बाघ प्रजनन केन्द्र को वन्यजीव पर्यटन और अनुसंधान का आदर्श मॉडल बनाया जाएगा

Wed Aug 6 , 2025
भोपाल।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में रीवा जिले के गोविंदगढ़ स्थित बाघ प्रजनन केन्द्र और कर्नाटक के मंगलुरु स्थित पीलीकुला बायोलॉजिकल पार्क के बीच प्रस्तावित वन्यप्राणी आदान-प्रदान की कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव, वन अशोक बर्णवाल एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) शुभरंजन सेन […]

You May Like