
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश टोली की बैठक ली। उन्होंने सेवा पखवाड़ा सहित आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान संतोष ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने पर बल दिया। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी मौजूद रहे। नेताओं ने सेवा कार्यों के सफल संचालन और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति पर विचार किया।
