
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी इकाई ग्वालियर द्वारा महिला मोर्चा के नेतृत्व में आज कोंग्रेस नेताओ की बयानबाजी के विरोध में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन लगभग 400 कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में किया गया। भाजपा ने दोपहर एक बजे से नदी गेट से रैली प्रारंभ की गई जो कोंग्रेस कार्यालय शिंदे की छावनी के समीप की गई पुलिस बेरिकेडिंग तक पहुंची, यहां कांग्रेस की नारेबाजी कर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद भारत सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल, पूर्व विधायक रामवरन गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया आदि उपस्थित रहे। ग्वालियर पुलिस प्रशासन द्वारा उपरोक्त विरोध प्रदर्शन के दौरान टकराव रोकने मजबूत बेरिकेडिंग की गई । पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह स्वयं यहां की गतिविधियों पर निगाह रखने गुरुद्वारा चौराहे पर मौजूद रहे।
