सत्येंद्र कुमार सफा ने कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल

नीमच। लोक शिक्षण संचनालय मध्यप्रदेश द्वारा 70 राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का आयोजन जबलपुर में 21 से 25 सितंबर तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में निवासरत कई प्रतिभागी शामिल हुए हैं। कुश्ती प्रतियोगिता में नीमच जिले के ग्वालटोली क्षेत्र निवासी श्री चंद्रवंशी ग्वाला समाज के युवा एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच के छात्र सत्येंद्र कुमार पिता कन्हैया सफा ने 48 किलो वजन वर्ग में शामिल होकर अपने सभी प्रतिद्वंदियों को परास्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है।

गोल्ड मेडल जीतने के साथ सत्येंद्र पहलवान का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो आगामी दिनों हरियाणा में आयोजित होगी। इस सफलता के साथ श्री गंगादिन व्यायाम शाला (अखाड़ा) ग्वालटोली के पहलवान सत्येंद्र ने अपना व समाज का नाम गोरांवित किया है।

Next Post

शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में राजधानी में अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ

Sun Sep 27 , 2026
बागली, अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चे की प्रदेश स्तरीय बैठक भोपाल में आयोजित की गई थी बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा को समाप्त करना एवं प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता लागू करने के संबंध में निर्णय लिया गया की 27 सितंबर 2026 से भोपाल के […]

You May Like