चंबल के जिलों में भाजपा कार्यकारिणी गठन के लिए भेजे जाएंगे दो-दो वरिष्ठ नेता

ग्वालियर:चंबल अंचल में भाजपा जिलाध्यक्षों के पांच माह पहले ही चुनाव संपन्न करा दिए गए, लेकिन अब तक जिला कार्यकारिणी का गठन नहीं किया जा सका है। ऐसे में अब प्रदेश व संभाग के दो-दो पदाधिकारी जिलों में भेजकर जिला कार्यकारिणी का गठन कराया जाएगा। ये वरिष्ठ पदाधिकारी जिला कार्यकारिणी गठन के लिए कार्यकर्ताओं का चयन कराएंगे। 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकालने के साथ प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सभी जिलों में मौन जुलूस निकाला जाएगा। बैठकों का आयोजन कर देश के विभाजन के समय पीड़ितों के परिजनों से भेंट करने के साथ प्रदर्शनी और अन्य माध्यमों से युवाओं को देश के विभाजन की विभीषिका से अवगत कराया जाएगा। निर्देश दिए गए हैं कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी घरों में तिरंगा पहुंचे और शान से लहराए, इसके लिए पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जुटें।

Next Post

उत्तराखंड में आपदा के बाद बचाव अभियान जारी, सेना और एनडीआरएफ की टीमों ने संभाला मोर्चा

Fri Aug 8 , 2025
‘धारली’ ‘क्षेत्र’ में ‘मलबे’ ‘से’ ‘लोगों’ ‘को’ ‘निकालने’ का ‘काम’ ‘जारी’, ‘हेलीकॉप्टरों’ ‘की’ ‘मदद’ ‘से’ ‘किया’ ‘जा’ ‘रहा’ है ‘रेस्क्यू’, ‘क्या’ ‘बदलेगी’ ‘हालात’ की ‘तस्वीर’? देहरादून, उत्तराखंड, 08 अगस्त 2025 : उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आई आपदा के बाद से बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। सेना और एनडीआरएफ की […]

You May Like