अनियंत्रित होकर पलटी कार 1 की मौत, 3 घायल

ब्यावरा। भोपाल बायपास चौराहा स्थित ओव्हर ब्रिज के समीप एक कार अनियंत्रित हो पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार एक युवक का दु:खद प्राणांत हो गया. जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये.

देहात पुलिस के अनुसार इंदौर निवासी कार में सवार होकर मथुरा जा रहे थे तभी रात्रि करीब 11.30 बजे स्थानीय भोपाल बायपास चौराहा पर ब्रिज के यहां कार अनियंत्रित होकर पलट गई. कार में पांच लोग सवार थे. घायलों को तुरंत सिविल हॉस्पिटल ब्यावरा ले जाया गया. पुलिस के अनुसार दुर्घटना में कार में सवार युवक लक्की ने गंभीर चोट के चलते अस्पताल मेें दम तोड़ दिया. जबकि चेतन, छोटू निवासी इंदौर, दुर्गेश को चोट आई.जानकारी लगते ही डॉयल 112 एवं पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बाहर रेफर किया गया.

Next Post

यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच का संग्राम

Sun Nov 9 , 2025
पटना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के ढाका, चिरैया, नरकटिया और मोतिहारी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रामराज की सच्ची ताकत बिहार की भूमि से आती है। यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच का संग्राम है।उन्होंने कहा […]

You May Like