
भोपाल। अशोका गार्डन पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदात करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. फरार आरोपी की तलाश करने में पुलिस जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी आशीष जैन निवासी एकतापुरी ने शिकायत दर्ज कराई. फरियादी ने बताया कि वह एक मेडिकल स्टोर चलाते हैं. लूट की घटना के पांच दिन पहले उनके साथ हुई थी. अपनी दुकान के बाहर जब वह फोन पर बात कर रहे थे. इस बीच पीछे से तेज रफ्तार में आए बाइक सवार ने उनके हाथ से फोन छीन लिया. वारदात करते हुए बाइक सवार तेजी से सुभाष चौराहे की तरफ आगे निकल गया. मामले की पड़ताल के बाद पुलिस ने अज्ञात लुटेरे के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगालते हुए पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी है.
