अब तक के इतिहास में सरकार का सबसे बड़ा बजट: उप मुख्यमंत्री

रीवा। प्रदेश की मोहन सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिये पेश किये गये बजट पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अब तक के इतिहास में सरकार का सबसे बड़ा बजट है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में 4 प्रतिशत से अधिक का बजट पेश किया गया है. इसमें किसान, युवा, गरीब एवं नारी शक्ति तथा औद्योगिकीकरण को प्राथमिकता दी गई है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों को ध्यान में रखते हुए 5 हॉर्स पावर तक के कृषि पम्प तथा एक घरेलू कनेक्शन को नि:शुल्क विद्युत उपलब्ध कराने का प्रावधान किया है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार योजना बना रही है कि 1 लाख सोलर पम्प किसानों को दिए जाएंगे. साथ ही 1 लाख करोड़ हेक्टेयर सिंचाई का रकबा शामिल किया गया है जिसमें हर खेत को पानी मिलेगा.

सिंचाई योजनाओं के निर्माण एवं संधारण के लिए 14000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है. मुख्यमंत्री मजरा टोला सडक़ योजना को भी स्वीकृति दी गई हैए जिससे ग्रामीण सडक़ नेटवर्क का विस्तार होगा. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया गया है. साथ ही औद्योगिक विस्तार को बढ़ावा देने के लिए अधोसंरचना विकास पर जोर दिया गया है जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है. एक प्रश्न के जवाब में श्री शुक्ल ने कहा कि अभी तक रीवा से दिल्ली, भोपाल, इंदौर के लिए फ्लाइट चलाई जा रही है जल्द ही हम 15 मार्च से रीवा से रायपुर के लिए फ्लाइट शुरू करेंगे. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट में सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं प्रदेश में सडक़ों के निर्माण का प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा कि सडक़ नेटवर्क का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है. वहीं ग्रामीण शहरी सडक़ नेटवर्क विस्तार एवं कनेक्टिविटी सुधार के लिए 12 हजार 690 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं. लाड़ली बहना योजना के लिए 23000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान रखा गया है. पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता मौजूद रहे.

Next Post

अमेरिका के साथ किया गया व्यापारिक समझौता आर्थिक संप्रभुता के लिये खतरा: कमलेश्वर

Sat Feb 21 , 2026
रीवा। सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किया गया हालिया व्यापारिक समझौता देश के किसानों, कृषि अर्थव्यवस्था, वस्त्र उद्योग तथा भारत की आर्थिक संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा बन सकता है. पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और पूरी भाजपा […]

You May Like