3 माह में 534 गांवों में जलापूर्ति शुरु करने निर्देश

राजगढ़: जल निगम के प्रबंध संचालक के.वी.एस. चौधरी एवं अतिरिक्त परियोजना निदेशक पी.के. रघुवंशी द्वारा कुंडालिया नल-जल समूह योजना का औचक निरीक्षण करते हुए कार्य एजेंसी एलएंडटी को निर्देश दिए कि आगामी 3 माह में शेष कार्य पूर्ण कर योजना अंतर्गत सभी 534 गांवों में नियमित जलापूर्ति प्रारंभ की जाए.उन्होंने कहा कि संचालन एवं संधारण कार्यों में सेवा स्तर मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए. निरीक्षण के दौरान प्रबंध संचालक श्री चौधरी ने ग्राम गुराडिया में जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया तथा ग्रामवासियों से संवाद कर सप्लाई की स्थिति की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
पेयजल का सदुपयोग करने दी समझाईश
ग्राम काशीखेड़ी में पेयजल का सदुपयोग करने, अनावश्यक बर्बादी रोकने हेतु नलों में टोंटियां लगाने एवं टिल्लू पंप का उपयोग न करने हेतु समझाइश दी गई. स्पष्ट किया कि इससे प्रत्येक घर में एक समान जलापूर्ति नहीं हो पाती है. इसके बाद ग्राम चाटक्या में निर्माणाधीन उच्च स्तरीय टंकी कार्य का निरीक्षण किया. जहां पर अतिरिक्त परियोजना निदेशक श्री रघुवंशी ने निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए.

जीरापुर से छापीहेड़ा रोड पर ग्राम काशीखेड़ी, मोहन, दरियापुर में एनएच/पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माणाधीन सडक़ कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त की गई पेयजल पाइप लाइन का भी निरीक्षण किया. संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की तत्काल मरम्मत एवं भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Next Post

श्रीनगर के सांसद आगा रूहुल्लाह और पूर्व मेयर मट्टू के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सोशल मीडिया पर भड़काऊ और गुमराह करने वाली जानकारी साझा करने का गंभीर आरोप

Wed Mar 4 , 2026
श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘गुमराह करने वाला कंटेंट’ फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, श्रीनगर के साइबर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की […]

You May Like