पचीपुरा तालाब में युवक लापता, मछली पकड़ने गया था, तलाश जारी

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव मडकरा के पुल पचीपुरा तालाब में एक 42 वर्षीय आदिवासी युवक की मछली पकड़ते समय डूबने से मौत हो गई, युवक के साथ उसका भाई भी मछली पकड़ने के लिए गया हुआ था भाई के इधर उधर होने से उसे युवक दिखाई नहीं दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस सहित ग्रामीणों ने युवक की तालाब में तलाश शुरू की लेकिन अभी तक युवक नही मिला हैं।

जानकारी के अनुसार निवासी नोनेटाखुर्द का रहने वाला श्यामू आदिवासी पुत्र श्याली आदिवासी उम्र 42 साल आज सुबह मडरका गांव के पुल पचीपुरा तालाब में मछली पकड़ने के लिए गया था, तभी अचानक से वह तालाब में गिर गया और तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई है। मौके पर बैराड़ थाना पुलिस पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन अभी तक श्यामू आदिवासी का कहीं भी कुछ भी पता नहीं चला है।

Next Post

मैंने वर्दी को खुद पर कभी हावी नहीं होने दिया: लोकायुक्त एसपी

Sat Jul 12 , 2025
ग्वालियर: पुलिस के नैतिक कर्तव्य कानून और व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों को रोकने और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने से कहीं अधिक हैं। पुलिस को ईमानदारी, निष्पक्षता और सार्वजनिक सेवा की उच्च भावना के साथ कार्य करना चाहिए। यह बात पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश मिश्रा ने कहीं। मिश्रा […]

You May Like