चाकू से गोदकर दिनदहाड़े युवक की हत्या

ग्वालियर। ग्वालियर के बंसीपुरा चौराहे पर चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। यह मुरार थाना अंतर्गत हाथी खाना चौराहे की घटना है। 21 वर्षीय मोनू राजे की चाकू से गोदकर तीन से चार युवक ने हत्या कर दी। युवक की मां भी घायल हुई है। मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुरार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरूकर दी है। दिनदहाड़े इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद उपनगर मुरार में तनाव व्याप्त है। भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Next Post

जामनगर बनेगा AI इंफ्रास्ट्रक्चर का नया केंद्र, रिलायंस-Meta बनाएंगे डेटा सेंटर

Wed Jun 10 , 2026
* 168MW क्षमता वाला डेटा सेंटर दो साल में बनाएगी रिलायंस * रिन्युएबल एनर्जी, नेटवर्क कनेक्टिविटी और ऑपरेशन की जिम्मेदारी रिलायंस के पास * जामनगर से Meta की AI कंप्यूटिंग जरूरतों को मिलेगी ताकत   *मुंबई, 10 जून, 2026:* रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और Meta ने गुजरात के जामनगर में AI-एनेबल्ड […]

You May Like