एक साथ लापता दो सहेलियोंं को पुलिस ने किया दस्तयाब

रीवा, शहर के समान थाना क्षेत्र से आधी रात को रहस्यमयी ढंग से एक साथ लापता हुई दो लड़कियों के बरामद होने के साथ-साथ पूरे रहस्य से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है. दोनों नाबालिक किशोरी दसवीं की छात्रा बताई गई है. जिन्हे रातभर तलाश करने के बाद आखिरकार पुलिस ने दोनों सहेलियों को एक साथ बरामद किया, इसके बाद उनके गुमशुदगी के रहस्य का खुलासा भी हो गया.

इस पूरी घटना के संबंध में समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि घटना की सुबह परिजनों के द्वारा थाने में शिकायत की गई थी. परिजनों ने यह भी बताया कि आधी रात तक दोनों लड़कियां अपने अपने घर पर मौजूद थी, लेकिन सुबह देखा गया तो वह अपने घर से गायब हो चुकी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज तलाशी गई तो पता चला कि दोनों सहेली एक साथ अपने-अपने घर से निकली है. पुलिस ने फिलहाल रातभर तलाश करने के बाद आखिरकार दोनों लड़कियों को मनगवा थाना क्षेत्र के आबी गांव से बरामद कर लिय और दोनों ही लड़कियों की प्राथमिक काउंसलिंग के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.

Next Post

मेडिकल नशे की होम डिलेवरी करने वाला गिरफ्तार

Fri Jul 24 , 2026
रीवा, रायपुर कर्चुलियान पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध कार्यवाही कर नशीली कफ सिरप व नशीली कैप्सूल बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से नशीली कफ शिरफ और नशे की गोलियां बरामद की गई है. कार्यवाही के संबंध में थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए […]

You May Like