योगी ने यूपी वॉरियर्स को दी जीत की शुभकामनायें

लखनऊ, 01 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैप्री स्पोर्टस की स्वामित्व वाली यूपी वारियर्स को वुमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के खिताब के लिये शुभकामनायें दी हैं।

यूपी वारियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा और कैप्री स्पोर्ट्स की निदेशक जिनिशा शर्मा ने लखनऊ में अपना अभियान शुरु करने से पहले योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें यहां होने वाले टीम के मैचों के लिए आमंत्रित किया।

योगी ने टीम को अच्छे प्रदर्शन और जीत की शुभकामनायें दी।

जिनिशा शर्मा ने कहा, “ हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुभकामनाएं पाकर बहुत खुश हैं। उन्होंने हमारी टीम को लखनऊ में अपने होम लेग के मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। हमारे लिए अपने मैचों के लिए उनकी मेजबानी करना एक विशेष क्षण होगा और हमें विश्वास है कि टीम उन्हें और उत्तर प्रदेश राज्य को गौरवान्वित करेगी।”

यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा ने कहा, “ मुख्यमंत्री योगी से मिलना हमारे लिए सम्मान की बात थी। हम उनका समर्थन पाकर बेहद खुश हैं और टीम के लिए उनकी शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं।”

यूपी वॉरियर्स इकाना स्टेडियम में अपने तीन मैच खेलेगी। पहला मैच तीन मार्च गुजरात जायंट्स से होगा। इसके बाद छह और आठ मार्च को क्रमशः मुंबई इंडियंस और गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।

Next Post

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर काबू

Sat Mar 1 , 2025
भोपाल, 01 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आज दोपहर लगी आग पर अग्निशमन दल ने काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। दमकल विभाग के मिली जानकारी के अनुसार यहाँ गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जे के […]

You May Like