केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर काबू

भोपाल, 01 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आज दोपहर लगी आग पर अग्निशमन दल ने काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

दमकल विभाग के मिली जानकारी के अनुसार यहाँ गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जे के रोड पर टाटा और महिंद्रा शोरूम के पीछे स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में दोपहर के समय आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर गोविंदपुरा, पुल बोगदा, मंडी और बीएचईएल और फतेहगढ़ सहित छह जगहों से फायर ब्रिगेड की दमकलों ने मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने 4 -5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे का कारण अभी पता नहीं लगा है। फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

Next Post

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

Sat Mar 1 , 2025
भोपाल, 01 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल …………32.8……..17.9 इंदौर …………. 32.5………18.0 ग्वालियर……….29.8……. .17.6 जबलपुर………..34.3……….18.6 रीवा ……………34.0………21.2 सतना ………….34.6………19.6 Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन