बूढ़ी हो गई सड़क, उभरी दरारें, पसरी गिट्टियां बयां कर रहीं दशा

जबलपुर। सड़क पर उभरी दरारें, बड़े-बड़े थिगड़े, बिखरीं हुईं गिट्टियां और फिर लंबा वाहनों का जाम…. जी हां ये नजारा बीते कई दिनों से घमापुर चौक से फूटाताल जाने वाले मार्ग का देखा जा रहा है। मतलब घमापुर चौक से फूटाताल जाने वाली सड़क इन दिनों बूढ़ी हो चुकी है लेकिन सड़क की मरम्मत या निर्माण कार्य की किसी जिम्मेदार को सुध नहीं है। हैरानी होती है कि ये जानकर कि अभी तक नगर निगम द्वारा 6 टैंडर निकाले जा चुके हैं लेकिन किसी भी सरकारी ठेकेदार ने घमापुर चौक से फूटाताल तक जाने वाली सड़क को बनाने की जहमत नहीं उठाई है। वजह सामने आ रही है कि नगर निगम द्वारा करीब 1 किलोमीटर तक की इस सड़क पर डामलीकरण के लिए करीब 3.34 लाख रुपए की रकम तय की गई थी जिसे ठेकेदारों द्वारा काफी कम बताया गया था। ठेकेदारों का कहना है कि इतनी कम राशि में सड़क मरम्मतीकरण करना एक तरह से घाटे का सौदा है। जानकारी के अनुसार इस रोड पर डामलीकरण करने के लिए नगर निगम से वर्ष 2023 में जून माह से आखरी बार निविदा आमंत्रण सूचना निकली थी।

सड़क किनारे कब्जा से बिगड़े हालात

राहगीरों व प्रत्यक्षदर्शियों ने नवभारत को बताया कि घमापुर चौक के पास सड़क पर थिगड़ों के अलावा कुछ और नजर ही नहीं आता है। रोड में दरारें भी उभर आईं हैं लेकिन क्षेत्र के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि शांत बैठे हुए हैं। वहीं सड़क के दोनों ओर फुटकर व्यवसाय करने वालों से लेकर दुकानदारों का कब्जा हो चुका है जिससे हालात सड़क के और बिगड़ रहे हैं। ट्रैफिक अधिक होने के कारण घमापुर चौक से फूटाताल रोड पर लंबा जाम भी इन दिनों लग रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क का निर्माण करने किसी ने कभी सोचा हीं नहीं है जैसा चल रहा है उसी में सब संतोष बनाकर बैठे हुए हैं।

Next Post

अत्याधुनिक व आत्मनिर्भर गौ-अभ्यारण्य है बसामन मामा गौवंश वन्य विहार: उप मुख्यमंत्री

Sun May 11 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 11 मई, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार अत्याधुनिक गौ-अभ्यारण्य है. शीघ्र ही यहां 5 टन क्षमता का गैस उत्पादन संयंत्र आईओसीएल द्वारा स्थापित किया जायेगा तथा पशु आहार निर्माण इकाई को भी शुरू किया जायेगा. बसामन मामा गौवंश वन्य […]

You May Like