18 नवंबर को शौर्य दिवस मनाएगा यादव महासभा

जबलपुर: रेजांग ला की लड़ाई में शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को याद करने के लिए अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने 18 नवंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष दादा जगदीश यादव के जबलपुर आगमन पर घंटाघर स्थित कॉफी हाउस में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला पोस्ट पर तैनात वीर जवानों ने अदम्य साहस दिखाते हुए अंतिम सांस तक मोर्चा संभाले रखा। शहीद जवानों की वीरता और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से शौर्य दिवस का आयोजन किया जाएगा।

इसका मुख्य कार्यक्रम जबलपुर में होगा, जिसमें महासभा के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे। दादा जगदीश यादव ने कहा कि महासभा की ओर से केंद्र सरकार से अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग भी की जा रही है, ताकि देश की सेवा के प्रति युवाओं में समर्पण और आस्था को और मजबूत किया जा सके। बैठक में संभागीय अध्यक्ष विजय यादव, जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव बड़डा, संजय यादव बसंता, शहर अध्यक्ष नरेश यादव, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज यादव, राजेश यादव, दीपचंद यादव, महादेव पहलवान, डॉ. गोविंद यादव, देवेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव, मोहन यादव, भागचंद यादव, विजय यादव, राकेश यादव जनपद सदस्य, रामकुमार यादव, राजाराम यादव, पार्थ यादव, राजा यादव, दिनेश यादव, अर्जुन यादव, सुरेंद्र यादव, रश्मि यादव, सविता यादव, कविता यादव, कंचन यादव, राकेश यादव, बबलू यादव, गोलू यादव, संदीप यादव, विवेक यादव, दीपक यादव, धर्मेंद्र यादव, सीताराम यादव सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Next Post

एशियाई खेल: भारतीय वॉलीबॉल पुरुष टीम ने पूल सी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की

Mon Sep 28 , 2026
आइची-नागोया (जापान) 28 सितंबर (वार्ता) एशियाई खेलों में भारत की वॉलीबॉल पुरुष टीम ने सोमवार को पूल सी में हांगकांग को हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। आज यहां खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम ने पुरुषों के पूल सी मुकाबले में हांगकांग को 3-0 (25-22, 25-19, 25-21) से हराकर […]

You May Like