स्वर्ण पदक मिला,अब दिसंबर में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

मंडला ।मोंटफोर्ट विद्यालय की कक्षा बारहवीं की छात्रा अनुष्का वरकड़े ने शतरंज में अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया है।जिला शिक्षा अधिकारी के तत्वावधान में 22 से 26 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में मंडला जिले से मोंटफोर्ट विद्यालय के तीन प्रतिभागी—अनुष्का वरकड़े, अलंकृत संगोत्रा और देवाशीष सिंगौर—ने जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान अनुष्का ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब वह दिसंबर माह में बैंगलोर में होने वाली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।अनुष्का की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी वाई वरकड़े, सहायक खेल अधिकारी कंधीलाल मरकाम, विद्यालय के प्राचार्य ब्रदर बिनु चेरियन, उप प्राचार्य ब्रदर मैथ्यूज, समन्वयक, खेल शिक्षक अभिषेक श्रीवास और उनके अभिभावकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे स्वदेशी 4G नेटवर्क का शुभारंभ, 5G के लिए भी तैयार

Fri Sep 26 , 2025
नई दिल्ली। केन्द्रीय संचार और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शनिवार, 27 सितंबर को दो ऐतिहासिक पहल की शुरुआत करेंगे। पहली पहल देशभर में लगभग 98 हजार मोबाइल 4G टावरों के रोलआउट की है और दूसरी पहल पूरी तरह स्वदेशी […]

You May Like