कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर आज बैठक: 732 क्षेत्रों में बढ़ सकते हैं प्रॉपर्टी के दाम

भोपाल। राजधानी में आज जिला मूल्यांकन समिति की बैठक होगी. जिसमें शहर की अचल संपत्तियों की दरों को बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा. जिला मूल्यांकन समिति ने शहर की लगभग 2173 क्षेत्र चिन्हित किए थे जिनमें से 732 पर मूल्य वृद्धि करने पर सहमति बनी है. विगत एक माह पहले हुई समिति की बैठक में जनता, बिल्डर और सरकारी एजेंसियों से सुझाव, दावा और आपत्ति बुलाए गए थे. इस दौरान समिति को 63 दावा आपत्ति और सुझाव प्राप्त हुए थे. पिछले दिनों हुई बैठक में इन दावा आपत्ति और सुझाव पर चर्चा की गई थी . जिसमें 3 से 10 प्रतिशत बढ़ाए जाने पर विचार किया गया. वहीं एक ही कॉलानी में एक दर को लेकर विसंगतियां पाई गई जिन पर आपत्तियांअधिक आई थी. उसका कारण था कि मुख्य मार्ग पर व्यवसायिक और अंदर रहवासी होना है. इन कमियोंको दूर करने के लिए जन प्रतिनिधियों ने इसके लिए उन्होंने तीन भागों में विभाजित करने पर विचार किया था. मुख्य मार्ग का सबसे अधिक उसके बाद उससे कम और सबसे अंदर में भी ओर भी कम रखने पर बात कही गई थी. इन सभी पर आज विचार कर दर जारी की जा सकती है.

 

Next Post

भोपाल ननि का बजट आज : पांच टैक्स मिलाकर बनेगा एक सिंगल टैक्स, चेंबर सफाई और तालाब गतिविधियों पर बढ़ेगा चार्ज

Mon Mar 23 , 2026
भोपाल। नगर निगम परिषद का आज साधारण सम्मेलन रखा गया है. जो आईएसबीटी स्थित परिषद सभागृह में होगा. जिसमें शहर की कार्य योजनाओं पर चर्चा होगी साथ ही बजट भी लाया जाएगा. इस बार नगर निगम में सीवेज, तालाब और मदों को लेकर विषेश निर्णय लिए जाने की संभावना है. […]

You May Like