खजराना मंदिर में गैंगस्टर के प्रवेश से प्रशासन की किरकिरी

इंदौर:शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के गर्भ गृह में गैंगस्टर के प्रवेश से प्रशासन और मंदिर प्रबंध समिति की जमकर किरकिरी हुई. इसके बाद कलेक्टर देर शाम मंदिर की सुरक्षा एजेंसी और अवैध रूप से प्रवेश करवाने के मामले में एफआईआर और पंडित भट्ट परिवार को चेतावनी दी गई है.

शहर के प्रसिद्ध एवं आस्था के केंद्र खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में  गैंगस्टर सतीश भाऊ ने पूजा की. इसके पहले खजराना के पंडित भट्ट ने गैंगस्टर का गले मिलकर स्वागत किया और स्वयं मंदिर में पूजा पाठ संपन्न करवाने में अहम भूमिका निभाई. गर्भ गृह में अनाधिकृत रूप से प्रवेश और पूजा पाठ करवाई गई. उक्त मामले को लेकर दिनभर सोशल मीडिया से लेकर सम्पूर्ण शहर में प्रशासन के खूब किरकिरी हुई.

इसके बाद शाम को कलेक्टर और मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवम वर्मा ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए है. कलेक्टर वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के द्वारा आज जानकारी सामने आई कि विगत 11 फरवरी को शाम 7.41 बजे से 7.45 बजे के बीच मंदिर परिसर स्थित भगवान गणेश  के गर्भगृह में कुछ व्यक्तियों द्वारा प्रवेश किया गया. गर्भ गृह में स्थानीय आकाश रावत ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड से गेट खुलवाकर गैंगस्टर सतीश भाऊ नामक व्यक्ति ने प्रवेश किया.

सिक्यूरिटी एजेंसी पर 21 हजार का जुर्माना
कलेक्टर ने उक्त मामले में कारवाई करते हुए सुरक्षा गार्ड बर्खास्त करने, भट्ट परिवार के पुजारियों को घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने की चेतावनी दी गई. सुरक्षा एजेंसी बालाजी सिक्युरिटी सर्विस पर 21 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है. मंदिर में अनाधिकृत प्रवेश करवाने वाले स्थानीय निवासी आकाश रावत पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए है.

Next Post

महू में किराए के घर में बनाई जा रही थी एमडी ड्रग्स

Sun Feb 15 , 2026
महू: बड़गोंदा थाना क्षेत्र के थवलाय गांव में एक किराए के मकान में अवैध एमडी ड्रग (मेफेड्रोन) बनाने की लैब का भंडाफोड़ हुआ है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, मौके से लगभग 8 किलोग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1.50 करोड़ रुपए बताई जा […]

You May Like