गर्मी में पशुओं को राहत: दोपहर 12 से 4 बजे तक माल ढुलाई पर प्रतिबंध

ग्वालियर। ग्वालियर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान ने पशु क्रूरता निवारण समिति की सिफारिश पर दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक पशुओं से माल या सवारी ढोने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश प्रिवेंशन ऑफ क्रूअल्टी टू एनीमल्स एक्ट के अंतर्गत जारी किया गया है और 30 जून तक प्रभावशील रहेगा।

आदेश के अनुसार, इस अवधि में तांगे, बैलगाड़ी, ऊँटगाड़ी, भैंसगाड़ी जैसे पशुचालित वाहनों से सामान या सवारी नहीं ढोई जा सकेगी। साथ ही गधा, खच्चर और टूट्टू जैसे पशुओं से भी माल ढुलाई पर रोक रहेगी।प्रशासन का यह कदम गर्मी के मौसम में पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में पहल माना जा रहा है।

Next Post

आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, पाक का पुतला फूंका

Thu Apr 24 , 2025
ग्वालियर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ग्वालियर में मुस्लिम समाज ने विरोध जताया और फूलबाग चौराहे पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। जिला वक्फ कमेटी के बैनर तले हुए प्रदर्शन […]

You May Like