फिर एक मौत! सिंगरौली में तेज रफ्तार हाईवा का कहर

सिंगरौली: निवास चौकी क्षेत्र अंतर्गत महुआ गांव में गिट्टी से लोड तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार साहू निवासी बंजारी के रूप में हुई है।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।सिंगरौली में लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बार फिर भारी वाहनों की रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Next Post

विधायक शाक्य के तेवर: हवा और पानी को कोई नहीं रोक सकता 2008 में टिकट काटा, 2013 में हराने का प्रयास

Sat Jun 20 , 2026
गुना: भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके तेवर काफी तल्ख नजर आ रहे हैं। वीडियो में विधायक शाक्य साफ तौर पर संकेत दे रहे हैं कि राजनीति में […]

You May Like