मां की बगिया बनी हरियाली का प्रतीक

महू: शहर के डॉ. अंबेडकर अस्पताल परिसर में जुलाई 2025 में मां की बगिया नाम से बनाए गए गार्डन ने कुछ ही महीनों में आकर्षक रूप ले लिया है. इस बगिया का शुभारंभ कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ एवं उद्योगपति नीतिन अग्रवाल द्वारा किया गया था. गार्डन में बादाम, सुआ, बड़ी तुलसी, एलोवेरा, अजवाइन जैसे स्वास्थ्यवर्धक पौधों के साथ ही रंग-बिरंगे फूलों की अनेक प्रजातियां लगाई गई हैं, जो बगिया की सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं.

साथ ही आगंतुकों के लिए व्यवस्थित बैठने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. इस बगिया के निर्माण और रखरखाव का संपूर्ण श्रेय डॉ. आशीष शुक्ला, शिशु रोग विशेषज्ञ, मध्य भारत अस्पताल को जाता है. वे अपनी व्यस्तता के बावजूद समय निकालकर स्वयं इस गार्डन की देखभाल करते हैं. नियमित देखरेख के लिए एक माली भी नियुक्त किया गया है. अक्सर देखा जाता है कि गार्डन निर्माण के बाद उपेक्षा का शिकार हो जाते हैं, किंतु मां की बगिया डॉ. शुक्ला के समर्पण और निरंतर देखभाल के कारण आज एक अनुकरणीय उदाहरण बन गई है.

Next Post

इंदौर में निकला नगर कीर्तन, जुटे सिख समाज के लोग

Mon Nov 3 , 2025
इंदौर:सिखों के पहले गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व को भव्य और धूमधाम से मनाने के लिए शहर में तैयारियां जोरों पर हैं. गुरुद्वारों को 5 नवंबर प्रकाश पर्व के लिए कहीं लाइटों से तो कहीं गुलाब और तरह-तरह से फूलों से सजाया जा रहा है. श्री गुरु नानक देव […]

You May Like