
दमोह। जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव शुक्रवार शाम आकस्मिक रूप से वृद्धाश्रम पहुंचे, बुजुर्गों से मिले और यहां पर रह रहे तीन बुजुर्गों जिनकी पेंशन नहीं मिल रही थी, पिछले निरीक्षण के दौरान इन बुजुर्गों ने कलेक्टर श्री यादव को अवगत कराया था कि उन्हें पेंशन तकनीकी कार्यों से नहीं मिल रही है.कलेक्टर ने इन सभी की फाइल निकलवाई पंचायत सामाजिक न्याय से जानकारी ली और उनके प्रकरण स्वीकृत करवाकर स्वीकृति पत्र देने खुद पहुंचे.बुजुर्गों को स्वीकृति पत्र दिया और कहा कि अब आपको नियमित पेंशन मिलेगी बुजुर्ग बहुत खुश हुए सभी ने कलेक्टर को आशीर्वाद दिया.
