भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने आए दिव्यांग तैराकों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के जज्बे और खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर से आए पैरा स्विमर्स अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेगा।
Next Post
तालिबान ने की तेल रिफाइनरियों और खनन क्षेत्र में रूसी निवेश की मांग,10.3 करोड़ डॉलर के 15 समझौतों पर हस्ताक्षर
Fri Nov 13 , 2026
काबुल, 13 नवंबर (वार्ता) अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने और देश में छोटी तेल रिफाइनरियों के निर्माण के साथ-साथ खनन क्षेत्र में निवेश करने का आग्रह किया है। यह मांग यहां पहुंचे रूस के उप प्रधानमंत्री एलेक्सी ओवरचुक के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल […]
