सरई : नालसा की कार्ययोजना अनुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली अतुल कुमार खंडेलवाल के निर्देश में व सचिव मनोरम तिवारी के मार्गदर्शन में एवं तहसील सरई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी निरंजना योगेश मालवीय के नेतृत्व व उपस्थिति में पैरालीगल वालंटियर शिवप्रसाद साहू द्वारा 8 अगस्त को दिन शनिवार को नगर परिषद सरई में विधिक साक्षरता शिविर के पश्चात वृक्षारोपण कराया गया। मुख्य अतिथि बतौर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरई मंचासीन रहे।
वहीं मुख्य अतिथि बतौर मंचासीन न्यायाधीश निरंजना योगेश मालवीय ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए नि:शुल्क विधिक सेवा, साइबर अपराध सहित अन्य कानूनी जानकारी दी। आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा बहुत जरूरी है, सभी के मन में विचार होगा की पढ़ाई कर के कुछ बनना है, मन लाकर कर आप लोग पढ़िए, शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिता वही दहड़ता है, आगे कहा कि आप लोगो को रास्ते में आते-जाते समय अगर कोई छेड़छाड़ करे तो चुप न रहे, जबाब दे, अपने घर-परिवार, माता-पिता व शिक्षक को बताऐं, अपराध से कोसो दूर रहे, औरो को भी सलह दें। वहीं उन्होंने पाक्सो एक्ट अधिनियम 2012 की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए अपराध नहीं करने और अपराध से दूर रहने की नसीहत दी। कार्यक्रम का सफल संचालन पीएलवी शिवप्रसाद साहू द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य ललित कुमार दुवेदी, शिक्षकगण, नायब नाजिर सरई, बालिकाएं मौजूद रहे
