
सतना/मैहर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने गुरूवार को मैहर जिले के प्रवास के दौरान मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंत्री श्री तोमर ने प्रदेश वासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
किये भगवान कामतानाथ के दर्शन
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने सतना जिले के चित्रकूट प्रवास के दौरान गुरूवार को भगवान कामतानाथ स्वामी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंत्री श्री तोमर ने कामदगिरि पर्वत की प्रदक्षिणा भी की।
