
रीवा। होली का त्यौहार नजदीक आते ही मिलावट से मुक्ति अभियान शुरू कर दिया गया है. सुरक्षा सुरक्षा दल द्वारा लगातार मिष्ठान विक्रेताओं के यहा दबिश देकर जांच की जा रही है.
जांच के दौरान ढेकहा स्थित मिष्ठान विक्रेताओं की जाँच की गई. जाँच के दौरान तिवारी मिष्ठान भंडार में खुले में रोड पर रखकर मिठाइयां और नाश्ता बिक्री किया जा रहा था एवं कढ़ाई एवं अन्य बर्तन अत्यधिक गंदे पाए. प्रतिष्ठान से मिलावट की शंका के आधार पर मावा पनीर एवं दही के नमूने जांच में लिए गए. इसके पश्चात टीम द्वारा गुप्ता मिठाई वाला प्रतिष्ठान से मलाई चाप एवं लड्डू के नमूने मिलावट की शंका के आधार पर जांच हेतु लिए गए. जनमत स्वीट्स की जांच के दौरान की जांच के दौरान टीम को प्रतिष्ठान में स्वच्छता का अभाव मिला. टीम द्वारा जनमत स्वीट से कलाकंद एवं मावा के नमूने जांच हेतु लिए गए. टीम द्वारा पवन स्वीट्स का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पवन स्वीट्स के संचालक द्वारा मानिकपुर से मंगाया गया मावा उपयोग करते पाया गया. टीम द्वारा मिलावट की शंका होने पर मावा, पेड़ा एवं लड्डू के नमूने लिए गए. टीम में संभागीय उडऩ दस्ता प्रभारी अमरीश दुबे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी साबिर अली शकुंतला मिश्रा, रश्मि शुक्ला आदि मौजूद रहे.
