मुंबई, (वार्ता) प्राइम वीडियो ने आज ऐलान किया है कि अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ फोर मोर शॉट्स प्लेस! का सीजन 4 अब जल्द ही प्रीमियर होने जा रहा है।
प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के प्रोडक्शन में बनी और रंगीता प्रीतीश नंदी और इशिता प्रीतीश नंदी द्वारा क्रिएट की गई इस ग्लोबली-अक्लेम्ड शो ने अपने बोल्ड और मोटिवेटिंग स्टोरीटेलिंग, शानदार विज़ुअल स्टाइल और आज की महिलाओं की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को रियल तरीके से दिखाकर सभी को खूब कनेक्ट किया है।सीज़न 4 पूरी तरह खुशी से भरा है और इस बार दामिनी, अंजना, सिद्दी और उमंग ये जानने वाली हैं कि उन्हें किसी और का नंबर वन बनने की ज़रूरत नहीं बल्कि वो खुद अपनी लाइफ की हीरो हैं। क्योंकि खुशी कोई लग्ज़री नहीं, बल्कि जीने का एक तरीका है।
फोर मोर शॉर्ट्स प्लेस! का नया सीज़न धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है, जिसमें सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगरू के साथ लीज़ा रे, प्रतीक बब्बर, राजीव सिद्धार्थ, अंकुर राठी और मिलिंद सोमन जैसे जबरदस्त कलाकार शामिल हैं। इस सीज़न को देविका भगत ने लिखा है, डायलॉग्स ईशिता मोइत्रा के हैं और निर्देशन अरुणिमा शर्मा और नेहा पार्टी माटियानी ने किया है। फोर मोर शॉर्ट्स प्लेस! सीज़न 4 जल्द ही प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम होगा।
