रेखा गुप्ता ने आशा किरण होम में बच्चो के साथ मनाई होली

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को यहाँ रोहिणी स्थित ‘आशा किरण’ होम का दौरा कर वहां रह रहे बच्चों के साथ होली मनाई।

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है। यह पर्व हमें प्रेम, समानता और भाईचारे की सीख देता है। आशा किरण में आकर इन बच्चों के साथ समय बिताना मेरे लिए भावनात्मक पल रहा है। यहाँ बच्चो से मिलकर हमने उनसे संवाद किया और व्यवस्थाओ का जायज़ा लिया है। हमे ख़ुशी है कि बच्चे यहाँ सुकून से रह रहे है। सरकार ही इन बच्चों की अभिभावक है इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है हम इनकी ज़रूरतों का विशेष ध्यान रखे।

उन्होंने बताया कि आशा किरण होम में फ़िलहाल क्षमता से ज़्यादा बच्चे मौजूद हैं, सरकार जल्द ही कुछ बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की व्यवस्था करेगी। भविष्य में सरकार व्यवस्थाओ का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण भी करती रहेगी। फ़िलहाल सरकार ने सभी सम्बंधित अधिकारियो को आशा किरण होम में मौजूद व्यवस्थाओ की नियमित रूप से समीक्षा करने और उन्हें रेनोवेट के निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री ने आशा किरण होम की रसोई का भी जायजा लिया और वहाँ बच्चों के लिए बनाए जा रहे खाने की गुणवत्ता की जाँच की। उन्होंने होली के इस पवन उत्सव की सभी दिल्लीवासियो को हार्दिक शुभकामनाएँ भी दी। उन्होंने कहा कि सभी दिल्लीवासी होली को पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित तरीके से सभी के साथ प्रेमपूर्वक मनाएँ।

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री गुप्ता के निर्देशानुसार सभी सम्बंधित विभागों को आशा किरण होम कि साफ सफाई, वाइटवाश ,रेनोवेशन और बुनियादी ढांचों के सुधार के निर्देश दे दिए गए है। हम नियमित तौर पर इन सभी निर्देशों के पालन की समीक्षा करते रहेंगे।

Next Post

आजाद हिन्द फौज के यौद्धा लेफ्टिनेंट माधवन पिल्लई ने युद्ध स्मारक पर मनाया 100 वां जन्मदिन

Thu Mar 13 , 2025
नई दिल्ली 13 मार्च (वार्ता) आजाद हिन्द फौज के यौद्धा रहे लेफ्टिनेंट आर माधवन पिल्लई ने गुरूवार को यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और कर्तव्य पथ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपना 100वां जन्मदिन मनाया। सेना ने इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन […]

You May Like

मनोरंजन