बदरवास के एनवारा में गोली चली, सुदामा और भुजबल धाकड पर मामला दर्ज

बदरवास: शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाना क्षेत्र के एनवारा गांव में बीती रात गोली कांड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खेत में पाइप लाइन बिछाने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने एक युवक की लाठी डंडों से मारपीट कर पैर में गोली मार दी।गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र धाकड़ निवासी एनवारा ने बताया कि वह अपने खेत में पाइपलाइन बिछा रहा था। इसी बात को लेकर गांव के भुजबल सिंह और सुदामा धाकड़ ने उसकी लाठी डंडों से मारपीट कर दी बाद में उसके पैर में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी बदरवास टी रवि चौहान ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

इटली ने अल्बानिया में विवादास्पद प्रवासी स्थानांतरण फिर किया शुरू

Tue Jan 28 , 2025
रोम, 28 जनवरी (वार्ता) इटली ने भूमध्य सागर से उठाए गए शरणार्थियों को अल्बानिया भेजने का अपना विवादास्पद कार्यक्रम फिर से शुरू कर दिया है। रोम के न्यायाधीशों ने कुछ महीने पहले स्थानांतरण के खिलाफ फैसला सुनाया था लेकिन इटली की सरकार ने कोर्ट के फैसले को दरकिनार करते हुए […]

You May Like