इंदौर: राजेंद्र नगर क्षेत्र के पाटलिया पुरा बिजलपुर में मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है. 25 वर्षीय पीड़ित राजकुमार उर्फ राजेश बघेल निवासी पाटलिया पुरा बिजलपुर की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि देर रात करीब 9:15 बजे राजकुमार अपने घर की छत पर खड़ा था, तभी उसका भाई गणेश गली से घर लौट रहा था.
इसी दौरान रोहित, कोनू और सुनील ने गणेश के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी. विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से राजकुमार के साथ मारपीट की. बीच-बचाव करने पहुंचे गणेश के साथ बाद में महेश, किरण उर्फ रजनी और पिंकी भी शामिल होकर मारपीट करने लगे. हमले में राजकुमार के सिर में और उसके भाई गणेश के सिर के पीछे गंभीर चोट आई. आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
