कलेक्टर मिश्रा की अपील: RWA बनाकर रखें कॉलोनियों की समस्याएं, दो अधिकारियों को नोटिस

भोपाल। शहर के वार्ड 51 के शाहपुरा सी सेक्टर में शनिवार को जन-कल्याण शिविर आयोजित हुआ. शिविर में सैकड़ों की संख्या में जनता शामिल हुई. जिन्हें सभी विभागों ने स्टॉल लगाए. अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही पात्र लोगों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिलाया. वार्ड के रहवासियों ने अपनी समस्याओं से शिकायती आवेदन के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराया. शिविर में महापौर मालती राय, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, स्थानीय पार्षद, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

-सोमवार से शुरू होगा नाला निर्माण

शिविर में आए नागरिकों ने महापौर के सामने नाला निर्माण की मांग रखी. उसके बाद महापौर मालती राय ने निगम अधिकारियों को नाला निर्माण का काम सोमवार से शुरू करने के निर्देश दिए. उन्होंने पूर्व में विकास कार्यां के जारी आदेश के पालन में निगम आयुक्त को तेजी से समय पर कार्य कराए जाने के लिए भी कहा.

-आरडब्ल्यूए के माध्यम से कॉलोनी की समस्याओं का हल

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि कॉलोनियों से जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान के लिए कलेक्ट्रेट में कॉलोनी सेल गठित किया गया है. नागरिकों से अपनी कॉलोनियों में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए के माध्यम से कॉलोनी की समस्याओं को एक साथ संबंधित विभागों के सामने रखा जा सकेगा. उन्होंने अधिकारियों को शिविर में प्राप्त शिकायतों और आवेदनों का तय समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए.

-स्कूल, आंगनवाड़ी व उपभोक्ता भंडार का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने शिविर से निकलने पर शाहपुरा क्षेत्र में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र, बाबा नगर स्थित नगर निगम ट्रांसफर स्टेशन, शासकीय प्राथमिक शाला छावनी शाहपुरा, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक और एकता महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उपभोक्ता भंडार में अनियमितताएं पाई गईं. जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए सहायक आपूर्ति अधिकारी वसुंधरा पेंडो तथा वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक सपना गुहा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए.

Next Post

भुजलिया पर्व पर दिखा लोक परंपरा का उल्लास

Sat Aug 29 , 2026
इटारसी। रक्षाबंधन के अगले दिन शनिवार शाम अंचल में लोक परंपरा और भाईचारे का प्रतीक भुजलिया पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। हरियाली और अच्छी फसल की कामना से जुड़े इस पर्व पर लोगों ने एक-दूसरे को भुजलिया भेंट कर सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं दीं। पर्व की शुरुआत घरों […]

You May Like